Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
The Outer District Police took action under 'Operation Chakra' against individuals who stole vehicles to commit crimes.
{"_id":"6a5b6a5b6a9a6b305209da89","slug":"video-the-outer-district-police-took-action-under-operation-chakra-against-individuals-who-stole-vehicles-to-commit-crimes-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बाहरी जिला पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्र' में बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बाहरी जिला पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ 'ऑपरेशन चक्र' में बड़ी कार्रवाई
बाहरी जिला पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए वाहनों की चोरी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन चक्र के तहत कार्रवाई की। 72 घंटे चले अभियान में पुलिस ने 11 वाहन चोरों को पकड़ा है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके निशानदेही पर पार्किंग और सुनसान जगहों पर खड़े 76 वाहन बरामद किए हैं। जिसमें 75 दो पहिया और एक चार पहिया वाहन शामिल है।
जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि झपटमारी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ बाहरी जिला पुलिस ने 72 घंटे का ऑपरेशन चक्र चलाया। निरीक्षक विक्रम के नेतृत्व वाहन चोरी निरोधक शाखा सहित सभी पुलिस स्टेशनों और विशेष यूनिट के सदस्य शामिल हुए। इस अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी, तकनीकी निगरानी, खुुफिया जानकारी, सघन जांच के जरिए, चोरी हुए वाहनों का पता लगाने, वाहन चोरों और चोरी का सामान खरीदने वालों को पकड़ने और वाहन चोरी के संगठित नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई। 72 घंटों में पुलिस ने 11 वाहन चोरों चंदर विहार निवासी रोहित, करण, सनप्रीत, जगजीत, उत्तम नगर निवासी शिवा, नईम, जिशान, कराला निवासी अभिषेक मोटा और तीन नाबालिगों को पकड़ा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 23 वाहन जबकि सोसायटियों और रिहायशी इलाकों से लावारिस हालत में छोड़े गए चोरी के 42 वाहनों को बरामद किया। पार्किंग क्लस्टर से चोरी के 11 वाहन बरामद किए।
इस तरह से पुलिस ने की कार्रवाई
वाहन चोरी के हॉटस्पॉट की खुफिया जानकारी के आधार पर मैपिंग।
संदिग्ध वाहनों की आवाजाही की तकनीकी निगरानी और नजर रखना।
लावारिस वाहनों और संदिग्ध पार्किंग क्लस्टर की जांच-पड़ताल।
आदतन वाहन चोरों और चोरी का सामान लेने वालों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी।
संवेदनशील रास्तों पर पिकेट और मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाकर।
तुरंत कार्रवाई योग्य जानकारी के लिए स्थानीय खुफिया जानकारी और मुखबिर नेटवर्क का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर।
तेज और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस स्टेशनों, वाहन चोरी निरोधक शाखा और अन्य विशेष ऑपरेशन यूनिट के बीच करीबी तालमेल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।