Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Grand Lord Jagannath Rath Yatra organized by ISKCON in Ambala; devotees pulled the chariot.
{"_id":"6a6a1670a53f9aba530ea298","slug":"video-ambala-grand-lord-jagannath-rath-yatra-organized-by-iskcon-in-ambala-devotees-pulled-the-chariot-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला : इस्कॉन द्वारा अंबाला में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला : इस्कॉन द्वारा अंबाला में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ
अंबाला सिटी। इस्कॉन कुरुक्षेत्र एवं इस्कॉन अंबाला प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव जी एवं सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यह दिव्य आयोजन इस्कॉन कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष एचजी साक्षी गोपाल प्रभु जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रथ यात्रा सायं 5 बजे रेलवे स्टेशन (अंबाला सिटी) से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा कपड़ा मार्केट, शुकुल कुंड रोड, जगाधरी गेट, आर्य चौक, सिविल अस्पताल व सेक्टर-7 से गुजरते हुए कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भक्ति भाव से रथ को खींचा और जगह-जगह भगवान पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
इस्कॉन अंबाला के प्रचार प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि शास्त्रों में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचता है, उसे महान आध्यात्मिक पुण्य मिलता है और उसके समस्त पापों का नाश हो जाता है। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।