{"_id":"6a69c2343136401bef0076ed","slug":"video-class-10-girl-found-hanging-in-kasturba-residential-school-investigation-underway-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय में फंदे से लटकी मिली 10वीं की छात्रा, लाश की हालत देख कांप गया स्टाफ; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कस्तूरबा विद्यालय में फंदे से लटकी मिली 10वीं की छात्रा, लाश की हालत देख कांप गया स्टाफ; पुलिस जांच में जुटी
कासगंज के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिढ़पुरा में बुधवार को कक्षा 10वीं की एक 16 वर्षीया छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के आवासीय कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई।
मृतक छात्रा की पहचान अनन्या ( 16 वर्ष) पुत्री निर्दोष मिश्रा निवासी सिढ़पुरा के रूप में हुई। वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिढ़पुरा में कक्षा 10 में अध्ययनरत थी। बताया जा रहा है कि विद्यालय के आवास स्थित कमरा नंबर 14 में छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ-साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पटियाली आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार तथा नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।