Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Body of 4-year-old Nirvair recovered from a borewell in Ambala after 21 hours; mourning grips Dhanyodi village; post-mortem conducted.
{"_id":"6a44c563afda5e701d0b7775","slug":"video-body-of-4-year-old-nirvair-recovered-from-a-borewell-in-ambala-after-21-hours-mourning-grips-dhanyodi-village-post-mortem-conducted-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 4 साल के निरवैर का शव, धन्योड़ी गांव में पसरा मातम, हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 4 साल के निरवैर का शव, धन्योड़ी गांव में पसरा मातम, हुआ पोस्टमार्टम
धन्योड़ा गांव में मंगलवार को खेलते समय बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय मासूम निरवैर जिंदगी की जंग हार गया। प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा चलाए गए करीब 21 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे निरवैर को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला और हर आंख नम हो गई। बता दें कि धन्योड़ा गांव का रहने वाला निरवैर घर के पास ही खेतों में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां खुले पड़े 350 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा और करीब 260 फीट की गहराई पर जाकर फंस गया।
बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया था। रात भर चले इस बेहद जटिल ऑपरेशन में बुधवार सुबह 3:30 बजे सफलता तो मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
नागरिक अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बुधवार सुबह मासूम के शव को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जैसे ही मासूम का शव गांव पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
खुला बोरवेल छोड़ने वाले किसान पर आज दर्ज हो सकती है प्राथमिकी
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खुले बोरवेल को लेकर बरती जा रही बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है। बोरवेल को खुला छोड़ने वाले आरोपी किसान पर आज सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।