{"_id":"6a686d3dea012b6c8507f92e","slug":"video-in-ambala-a-dsp-taught-students-about-the-law-during-a-police-pathshala-session-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में पुलिस की पाठशाला में डीएसपी ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में पुलिस की पाठशाला में डीएसपी ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ
छात्र-छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करने व यातायात नियमों का पालन सिखाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम अंबाला कैंट स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें डीएसपी अंबाला सिटी विरेंद्र शर्मा ने मुख्य रूप से शामिल होकर विद्यार्थियों को न सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले ट्रैफिक नियमों से रूबरू कराया जाएगा, बल्कि उन्हें नए कानूनों, साइबर सुरक्षा और सतर्क नागरिक बनने के गुर भी सिखाए। छात्रों के साथ सीधे संवाद कर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ युवाओं से जुड़े विभिन्न कानूनी पहलुओं पर जानकारी भी दी। बताया कि हेलमेट पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें व सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय भी बताए। इसके अलावा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन फ्रॉड और अनजान लिंक से बचने के तरीके भी बताए। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य वंदना, साइबर एक्सपर्ट बबीत, ट्रैफिक पुलिस से एएसआई मान सिंह, हेड कांस्टेबल मनदीप व अन्य स्टाफ शामिल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।