Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : sanitation workers protested by stopping work in Municipal Corporation In Ambala, Mayor representative warned officers
{"_id":"67eb9dd0ca467cadf40943f4","slug":"video-sanitation-workers-protested-by-stopping-work-in-municipal-corporation-in-ambala-mayor-representative-warned-officers-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में काम बंद कर किया प्रदर्शन, मेयर प्रतिनिधि ने अफसरों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में काम बंद कर किया प्रदर्शन, मेयर प्रतिनिधि ने अफसरों को दी चेतावनी
सफाई कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से वेतन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अंबाला सिटी के नगर निगम गेट के बाहर सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य बंद करने की भी चेतावनी दी। सफाई कर्मचारियों की प्रदर्शन की सूचना जैसे ही मेयर शैलजा सचदेवा की प्रतिनिधि व मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा को लगी तो वह भी मौके पर सफाई कर्मचारियों से बात करने पहुंच गए।
इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों को सुना और मौके से ही नगर निगम के अफसरों को फोन लगाया। सचदेवा ने अधिकारियों को बुधवार तक भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो वह भी सफाई कर्मचारियों के साथ धरना देंगे। इसके पास सभी सफाई कर्मचारी लौट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।