{"_id":"69df8be5f78e2e74860825b7","slug":"video-six-labourers-injured-in-an-accident-at-an-under-construction-house-in-ambala-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: लेंटर डालने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, बल्ली खिसकने से 6 मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: लेंटर डालने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, बल्ली खिसकने से 6 मजदूर दबे
साहा-शहजादपुर रोड स्थित संदीप वेल्डिंग वर्कशॉप के पास एक निर्माणाधीन दुकान में लेंटर डालते समय बुधवार दोपहर 4 बजे एक बड़ा हादसा पेश आया। लेंटर के नीचे लगा रखी एक बल्ली अचानक खिसकने के कारण लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। इस हादसे में छह मजदूर दब गए जो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के वक्त मौके पर करीब 8 से 10 मजदूर व मिस्त्री काम कर रहे थे। मलबे में दबे घायलों को साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में हेमा माजरा गांव निवासी रवि (26), राजाराम (24) व विपिन कुमार (26) को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि दो अन्य मजदूरों को मुलाना एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
चीख-पुकार के बीच निकाला गया बाहर
ठेकेदार रामचरण ने बताया कि करीब 7 से 8 मजदूरों के साथ शहजादपुर रोड पर लेंटर डालने का काम करवा रहा था। लेंटर का काम लगभग खत्म होने वाला था कि ढांचा गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मलबे को हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से तीन को कैंट के नागरिक अस्पताल तो दो को मुलाना के एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।