Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Three masked thieves broke into a factory in Ambala and stole copper and tin rods worth Rs 5 lakh. They arrived on an Activa
{"_id":"698f15fba8882600b704dce2","slug":"video-three-masked-thieves-broke-into-a-factory-in-ambala-and-stole-copper-and-tin-rods-worth-rs-5-lakh-they-arrived-on-an-activa-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में फैक्टरी का ताला तोड़कर 5 लाख का कॉपर व टिन रॉड चोरी, एक्टिवा पर आए थे तीन नकाबपोश चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में फैक्टरी का ताला तोड़कर 5 लाख का कॉपर व टिन रॉड चोरी, एक्टिवा पर आए थे तीन नकाबपोश चोर
गीता नगरी रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में तीन चोरों ने केबल फैक्टरी से करीब 5 लाख रुपये का कच्चा माल चुरा लिया। एक्टिवा सवार तीन शातिर चोर पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेट कर आए हुए थे। यह वारदात फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि चोरों की जैसे ही सीसीटीवी पर नजर पड़ी थी तो वारदात के बीच में ही डीवीआर की सप्लाई काट दी ताकि उनकी भागते हुए की फुटेज न आ सके। बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हरिद्वार गए हुए थे फैक्टरी मालिक, ऊपर क्वार्टरों में सो रहे थे मजदूर
मॉडल टाउन निवासी आशीष सचदेवा ने पुलिस को बताया कि उनकी गोपी मिक्सी फैक्टरी के पास ए ए अलोएस के नाम से केबल बनाने की फैक्टरी है। 9 फरवरी की रात करीब 8 बजे वर्कर फैक्टरी को ताला लगाकर ऊपर बने क्वार्टरों में सोने चले गए थे।
अगले दिन सुबह सुपरवाइजर अंकुश पहुंचा तो साथ वाले गेट का ताला टूटा मिला व अंदर से भारी मात्रा में कॉपर व टिन रॉड गायब थे। आकर फैक्टरी की फुटेज खंगाली तो पता चला कि रात के समय एक एक्टिवा पर सवार होकर तीन युवक आए थे। एक्टिवा फैक्टरी से काफी दूर खड़ी की व पैदल ही गेट तक पहुंचे। नकाबपोश चोरों ने रॉड की मदद से ताला तोड़ा व बैगों में कॉपर भरकर ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।