{"_id":"67519d0b47805f4d970dd0a9","slug":"video-752-cusecs-of-water-increased-in-sundar-groups-canals-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में सुंदर ग्रुप की नहरों में बढ़ा 752 क्यूसेक पानी, बंद पड़ी मिताथल और जूई फीडर भी चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में सुंदर ग्रुप की नहरों में बढ़ा 752 क्यूसेक पानी, बंद पड़ी मिताथल और जूई फीडर भी चली
भिवानी में यमुना में जलस्तर कम होने का असर जिले की नहरों पर भी पड़ रहा है। सुंदर ग्रुप की नहरों में 2150 क्यूसेक डिमांड के मुकाबले शुरूआत में मात्र 900 क्यूसेक पानी ही पहुंचा। सिंचाई मंत्री के दखल के बाद वीरवार सुबह सुंदर ग्रुप की नहरों में 752 क्यूसेक पानी बढ़ने के साथ ही 1652 क्यूसेक हो गया। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को बंद पड़ी मिताथल फीडर और जूई फीडर नहरी में भी पानी छोड़ दिया।
सिंचाई विभाग के शेड़्यूल के हिसाब से दो दिसंबर से ही सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी चल रहा है। लेकिर डिमांड के मुकाबले आधे से भी कम पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है ऐसे में टेल तक लगने वाले करीब 72 गांवों के जलघर टैंकों में भी पर्याप्त पानी भंडारण का संकट बढ़ गया है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रयासों से वीरवार को मिताथल फीडर में 285 क्यूसेक और जूई फीडर में 426 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी के साथ सुंदर डाउन में 940 क्यूसेक पानी मिला। नौ दिसंबर तक सुंदर ग्रुप में पानी मिलेगा। हालांकि अतिरिक्त समय पानी मिलने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि यमुना में पानी का स्तर कम होने से हैड पर ही पानी बहुत कम पहुंचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।