बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A fierce scuffle involving kicks and punches broke out between the Vice Chairperson's representative and a clerk at the Bhiwani Municipal Council office.

भिवानी नगर परिषद कार्यालय में वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि और क्लर्क के बीच चले जमकर लात घूंसे

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:01 PM IST
A fierce scuffle involving kicks and punches broke out between the Vice Chairperson's representative and a clerk at the Bhiwani Municipal Council office.
भिवानी। नगर परिषद अब भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ-साथ मारपीट का अखाड़ा भी बन चुका है। ताजा मामला शुक्रवार का है। जिसमें वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि और क्लर्क के बीच जमकर लात घूंसे चले। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं घायल क्लर्क ने जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल होकर अपनी चोटों का उपचार कराया वहीं वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने शहर थाना पुलिस में क्लर्क के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामला शहरी दायरे में एक संपत्ति के स्थानांतरण को लेकर माना जा रहा है, जिसमें पार्षद के फोन नहीं उठाने पर इस मामले में तैश में आने का भी आरोप लगा है। नगर परिषद के वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि संदीप तंवर उर्फ बंटी ने बताया कि आकाश नामक व्यक्ति उसके पास काफी चक्कर लगा चुका था। आकाश की क्लर्क अंकित के पास फाइल थी, जिसका काम उसने नहीं किया था। बंटी ने आरोप लगाया कि क्लर्क ने 35 हजार रुपये मांगे थे, बाद में 30 हजार रुपये में सहमति हो गई थी। आकाश उसके पास कार्यालय में शुक्रवार को आया था। इसी दौरान क्लर्क अंकित को बुलाया गया था। अंकित से काम के बदले पैसे लेने संबंध में पूछा तो वह हाथापाई पर उतर आया। वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बंटी ने यह भी आरोप लगाया कि क्लर्क अंकित ने उसके पद की गरीमा नहीं रखी और उसके साथ हाथापाई और अभद्रता की। इस संबंध में शहर थाना पुलिस में बंटी ने क्लर्क के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की लिखित शिकायत दी। उधर क्लर्क अंकित ने वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि के अलावा एक पार्षद पर भी उसके फोन नहीं उठाने और गलत काम कराने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया। क्लर्क अंकित ने बताया कि उसके पास अतिरिक्त काम का बोझ है। जिसके चलते उसे कभी कोर्ट तो कभी ऑनलाइन वीसी से जुड़ना पड़ता है। ऐसे में कई बार फोन नहीं उठा पाते हैं। पार्षद सुदामा का फोन उसने नहीं उठाया तो उसने परसो उसके कार्यालय में आकर उसे धमकाया और गाली गलौज किया था। जिसके बाद चेयरपर्सन प्रतिनिधि की मध्यस्ता में ये मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन शुक्रवार को वाइस चेयरपर्सन बंटी ने उसे अपने कार्यालय बुलाने पर गया था। वहां पहुंचते ही उसके साथ अभद्रता करने लगा। इसी दौरान उसे साथ हाथापाई और मारपीट की गई। नगर परिषद में झगड़े के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। नगर परिषद के क्लर्क अंकित को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने घायल अंकित की एमएलआर काटकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ की दो बहनों ने घुंघरू से कॉमनवेल्थ गेम्स की बढ़ाई खूबसूरती

14 Aug 2026

Video: 24 घंटे से बिजली गुल, स्थानीय लोगों ने बिजली उपकेंद्र घेरकर किया हंगामा

14 Aug 2026

Mandi: धर्मपुर में डीएसपी संजीव सूद की पंचायतों से अपील, नशे के खिलाफ चलाएं अभियान

14 Aug 2026

VIDEO: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में हर आंख हुई नम, गुमनाम शहीदों के बलिदान को किया याद

14 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

14 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: डाभासेमर में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

14 Aug 2026

VIDEO: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में विधायक ने कार्यकर्ताओं संग चलाया स्वच्छता अभियान

14 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक चालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, करीब एक घंटे ठप रहा यातायात

14 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में उल्टे झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे स्थाई कर्मचारी, शहर में निकल रहे रोष जुलूस, की जा रही नारेबाजी

14 Aug 2026

जब पहली बार राजधानी रायपुर में सरेंडर महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक, देखें वीडियो

14 Aug 2026

Video: छात्रों ने प्रमुख सचिव के सामने रखी शिक्षकों की शिकायत, फोन न उठाने का आरोप

14 Aug 2026

Video: व्यापार प्रबंधन कांक्लेव में छात्रों को दी प्रबंधन की जानकारी

14 Aug 2026

‘संविधान की प्रतियां ले जाने वाले इसे पढ़ें भी’, तिरंगा यात्रा में निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर तंज

14 Aug 2026

पटियाला में युवक की हत्या, प्रेमिका के पति ने लाठियों से पीट कर मार डाला

14 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे के साथ निकली देशभक्ति की लहर, एमजी रोड पर गूंजे भारत माता के जयकारे

14 Aug 2026

Ranchi: JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास पर बढ़ी सुरक्षा | Jharkhand

14 Aug 2026

VIDEO: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पैदल मार्च में शामिल हुए सीएम योगी

14 Aug 2026

VIDEO: सीएम योगी बोले- आपसी अंतर्विरोध और षड्यंत्रों के कारण भारत गुलाम हुआ

14 Aug 2026

Video: सोलन अस्पताल में छुट्टियों से पहले उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी में लगी लंबी कतारें

14 Aug 2026

लुधियाना के मेपल बेयर स्कूल में बच्चों ने गाए देश भक्ति गीत

14 Aug 2026

Meerut: ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत तिरंगा बाइक रैली शुरू, 85 जगह होगा भव्य स्वागत

14 Aug 2026

Bijnor: धामपुर में देशभक्ति तरानों के बीच निकली विकास विभाग की तिरंगा यात्रा

14 Aug 2026

Jharkhand: JPSC-JSSC Paper Leak पर Students का धरना, सामूहिक तिरंगा यात्रा की तैयारी | Ranchi

14 Aug 2026

Shimla: सेंट बीड्स कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आगाज, रैंप वॉक में छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास

14 Aug 2026

इटावा: सदर विधायक का वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर चार पर एफआईआर

14 Aug 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

भिवानी के ढिगावामंडी के इफ्को ई-बाजार किसान केंद्र पर जुटी खाद के लिए किसानों की भीड़

14 Aug 2026

भिवानी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर चप्पे-चप्पे बढ़ाई सुरक्षा, नगर परिषद ने सड़कों पर फैला कूड़ा ढककर छिपाई बदहाली

14 Aug 2026

कानपुर मुमताज हत्याकांड: सात टीमों को खुली चुनौती दे रहा कातिल, टिट फॉर टैट का ऑडियो संदेश

14 Aug 2026

कानपुर के बंगाली माहौल में जर्जर धर्मशाला का छज्जा भरभराकर गिरा

14 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed