{"_id":"6a633e6fff3f3165d304cec2","slug":"video-a-protest-was-held-in-bhiwani-from-the-panchayat-ghar-to-the-mini-secretariat-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पंचायत घर से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पंचायत घर से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन
इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन
-
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। इनेलो ने शुक्रवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन किया। भिवानी में इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि युवाओं के देश में सरकार युवाओं का समाधान करने की बजाय लाठी से दबाना चाहती है। भिवानी की सड़कों पर उतरे इनेलो नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भिवानी में पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इनेलो के वरिष्ठ नेता सुनील लांबा ने कहा कि भारत देश युवाओं का देश है। पर सरकार युवाओं पर कुठाराघात करती है। इतनी महंगी शिक्षा, रातों की नींद खराब कर युवा पढ़ते हैं। पर जब भी पेपर देकर निकलते हैं तो पेपर लीक हो जाता है। लांबा ने कहा कि पीएम या सरकार अब बोले हैं, पर नीट पेपर दोबारा हुआ। इसका मतलब गड़बड़ हुई है। ऐसे में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए, ताकि आगे आने वाले मंत्री को भी सबक मिले और वो ऐसी गड़बड़ी ना होने दे। वहीं इनेलो के जिला प्रधान अशोक ढाणी माहू ने कहा कि पूरे देश ही नहीं, विदेशों तक किरकिरी होने पर अब जाकर मोदी बोले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने चहिते को पैसे कमवाने के लिए पेपर लीक करवाती है। अशोक ने भाजपा के आरोप पर कहा कि विपक्ष राजनीति नहीं कर रहा। विपक्ष को पहली बार देश के युवाओं के हक में एकजुट हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।