{"_id":"6a046620b65c1cda6f0e8b13","slug":"video-a-young-man-died-by-drowning-while-bathing-in-a-pond-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जोहड़ में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जोहड़ में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
जूई के बाबा माइराम जोहड़ में नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल (25) पुत्र सन्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार साहिल जोहड़ में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जुई थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन बुलाकर जोहड़ का करीब 3 फीट पानी खाली करवाया गया, ताकि युवक की तलाश की जा सके। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर राजेश और चांद ने युवक के शव को जोहड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता सन्नी की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।