{"_id":"6a04658e35392e4ebe0af4a0","slug":"video-fire-broke-out-in-the-kitchen-of-the-chaat-bhandaar-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: चाट भंडार की रसोई में भड़की आग, मौक पर पहुंची दमकल और पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: चाट भंडार की रसोई में भड़की आग, मौक पर पहुंची दमकल और पुलिस
शहर के रोहतक गेट स्थित एक चाट भंडार की रसोई में कढ़ाई में तड़का लगाने के दौरान आग की लपटें उठी और चारों तरफ धुआं-धुआं फैल गया। जिससे हड़बड़ाए लोगों ने इसकी सूचना दमकल और पुलिस को दी। वहीं चाट भंडार परिसर में सुरक्षा उपकरणों के जरिए आग पर समय रहते काबू पाया गया। जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं मौके पर दमकल और पुलिस भी पहुंची।
शहर के रोहतक गेट स्थित विनोद चाट भंडार में बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इसका पता लगते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद रवि ने बताया कि उनकी रसोई में ऑर्डर मिलने के बाद कर्मचारी कढाई में तड़का लगा रहा था। इसी दौरान अचानक आग और धुआं फैल गया। हालांकि इस घटना से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने भी हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई वही पुलिस ने भी हादसा स्थल का मुआयना किया। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने की वजह से आसपास के दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।