{"_id":"67ab40e2717d53646d0a74cd","slug":"video-bhavana-ma-lkaja-thaka-karata-samaya-tata-savaramanahal-ka-karaya-pananaramanae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में लीकेज ठीक करते समय टूटे सीवरमैनहोल का कराया पुननिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में लीकेज ठीक करते समय टूटे सीवरमैनहोल का कराया पुननिर्माण
शहर के हांसी चौक से अशोक मार्ग नुक्कड़ पर पानी की लीकेज ठीक करते समय क्षतिग्रस्त सीवरमैनहोल का पुननिर्माण करा दिया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से यहां पिछले एक पखवाड़े से काम चला रखा है। जिसकी वजह से यहां रोजाना ही जाम लग रहा है। मंगलवार को सीवरमैनहोल तैयार करा दिया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिन बाद रास्ता खोल दिया जाएगा।
दरअसल विजय नगर कॉलोनी में गंदे पानी की शिकायत का निवारण करते समय करीब 15 दिन पहले जेसीबी से लाइन चेक करते समय सीवर मैनहोल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी वजह से गंदा पानी गड्ढे में जमा हो गया। लीकेज का समाधान करने के बाद क्षतिग्रस्त सीवरमैनहोल दुरुस्त करने का काम भी एजेंसी को अलॉट कर दिया। अब यहां सीवर मैनहोल निर्माण किए जाने के बाद मुख्य रास्ते पर जाम की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।