{"_id":"672b6bb1da5f09876200d7de","slug":"video-criminals-and-bribe-taking-police-personnel-will-be-punished","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अपराधियों और रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों पर चलेगा डंडा, भिवानी में पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालने के बाद कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अपराधियों और रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों पर चलेगा डंडा, भिवानी में पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालने के बाद कही ये बातें
भिवानी के पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही महिलाओं के विरूद्ध अपराध पर तुरंत कार्रवाई करने, साइबर क्राइम व नशे पर लगाम लगाने की बात कही है। उन्होंने संकेत दिए कि जिला में अपराधियों व भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर उनका डंडा तेजी से चलेगा। भिवानी में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए नितिश अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाई। भिवानी के एसपी बने नितिश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में तुरंत कार्रवाई करना है। इसके बाद साइबर क्राइम को रोकना है। इसको लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि चोरी व चैन स्नेचिंग की वारदातों को रोकने पर भी पूरा ध्यान रहेगा। इसके साथ ही एसपी नितिश अग्रवाल ने कहा कि भिवानी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मुस्तैद किया जाएगा। दुर्घटना स्थलों को चिन्हित कर दूसरे विभागों का सहयोग लेकर काम करेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगे। वहीं उन्होंने रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिले में जीरो टोलरेंश पर काम होना चाहिए। जो कोई कर्मचारी रिश्वत लेता पकड़ा गया तो उसपर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।