Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : During the surprise inspection of CMO in Bhiwani, Biran Primary Health Center was found closed
{"_id":"67ebd2a6b5456fcd530d4c63","slug":"video-during-the-surprise-inspection-of-cmo-in-bhiwani-biran-primary-health-center-was-found-closed-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान बंद मिला बीरण का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान बंद मिला बीरण का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने सोमवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे बीरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) व सब डिविजनल अस्पताल (एसडीएच) तोशाम में अचानक दस्तक दी। औचक निरीक्षण के दौरान सीएमओ को बीरण पीएचसी बंद मिली। वहीं तोशाम एसडीएच में कुछ स्टाफ गैर हाजिर मिला। इसके साथ ही अस्पताल में मौजूद स्टाफ बिना ड्रेस में मिला। अस्पताल में मौजूद रात्रि कर्मचारी वार्ड सर्वेंट, सुरक्षा गार्ड, ईएमटी और सुपरवाइजर सभी एक कमरे में बैठकर गपशप करते मिले। डायग्नोस्टिक सेवा बंद मिली। सीएमओ ने ड्यूटी के समय लापरवाह मिले कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें कि सोमवार रात्रि साढ़े दस बजे सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बीरण पीएचसी व तोशाम एसडीएच का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन को निरीक्षण के दौरान बीरण पीएचसी बंद मिली। पीएचसी के बाहर बोर्ड पर इमरजेंसी के समय प्रयोग किए जाने वाला किसी प्रकार का संपर्क सूत्र भी अंकित नहीं मिला। इस दौरान सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद सीएमओ ने बंद मिली पीएचसी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं सीएमओ ने तोशाम एसडीएच का भी औचक निरीक्षण किया। लेकिन निरीक्षण के दौरान तोशाम एसडीएच में भी कुछ स्टाफ गैर हाजिर मिला। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ बिना ड्रेस के मिला। इसके साथ ही रात्रि कर्मचारी वार्ड सर्वेंट, सुरक्षा गार्ड, ईएमटी व सुपरवाइजर सभी एक कमरे में बैठकर गपशप करते मिलें। एंबुलेंस ड्राइवर व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन भी बिना ड्रेस में मिलें। डायग्नोस्टिक सेवा बंद मिली। लैब रूम में मौजूद कर्मचारियों से जब बाकी कर्मचारियों के बारे में पूछा गया तो उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। सीएमओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी के प्रति लापरवाह मिले कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं बिना ड्रेस में मिले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए एसएमओ तोशाम को आदेश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।