{"_id":"6a05dc1bd4f4ff0ae9042644","slug":"video-garbage-collection-resumes-in-the-city-after-the-strike-ends-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हड़ताल खत्म होने के बाद शहर से शुरू हुआ कूड़ा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हड़ताल खत्म होने के बाद शहर से शुरू हुआ कूड़ा उठा
पिछले दो सप्ताह से गंदगी के अंबार और सड़ांध झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत मिली है। नगर पालिका कर्मचारी संघ और सरकार के बीच मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद 14 दिनों से जारी हड़ताल को वीरवार को वापस ले लिया गया है। अब एक बार फिर गलियों में कचरा उठाने वाली गाड़ियों की आवाज गूंजेंगी और सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव ने भिवानी में हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार के साथ 17 सूत्रीय मांगपत्र में से 16 मांगों पर सहमति बनी है। जिसके बाद संघ ने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है। पुरूषोत्तम दानव ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ व सरकार के बीच हुई वार्ता में कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, सेफ्टी किट और उपकरण, मृतक आश्रितों को नौकरी व मुआवजा,ख्कौशल रोजगार निगम से मुक्ति सहित अन्य मांगों पर सहमति बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।