{"_id":"6a0587b08abdf681550f4e67","slug":"video-amatha-ma-savama-yagashavaracaraya-bl-sanatana-para-rajanata-naha-sarakashhanae-oura-savarathhana-para-ha-kama-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में स्वामी योगेश्वराचार्य बोले- सनातन पर राजनीति नहीं, संरक्षण और संवर्धन पर हो काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में स्वामी योगेश्वराचार्य बोले- सनातन पर राजनीति नहीं, संरक्षण और संवर्धन पर हो काम
अमेठी में कोडरी नुवावा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दौरान बृहस्पतिवार को प्रवाचक जगद्गुरु स्वामी योगेश्वराचार्य जी महाराज ने कहा कि संस्कृत, संस्कृति और सनातन धर्म पर केवल राजनीति करने के बजाय इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन गुरुकुल परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, जिसे बचाने के लिए संत-महात्माओं के साथ सरकार और समाज को भी आगे आना होगा।
स्वामी योगेश्वराचार्य जी ने कहा कि आज का राजनीतिक माहौल जातिवाद और विभाजनकारी सोच की ओर बढ़ रहा है, जबकि सनातन धर्म पूरी मानवता के कल्याण की बात करता है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश देने वाला सनातन धर्म समाज में प्रेम, समरसता और भाईचारे की भावना पैदा करता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें, जो सनातन संस्कृति, संस्कृत भाषा, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोककल्याण और भक्ति का महासागर है। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। कथा मनुष्य को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।स्वामी जी ने सनातन धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता के लिए सभी से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।