{"_id":"6a058944596faf7a560fb878","slug":"video-amatha-ma-bhashhanae-garama-ma-matata-ka-saraha-bna-rahata-ka-sahara-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भीषण गर्मी में मिट्टी की सुराही बनी राहत का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में भीषण गर्मी में मिट्टी की सुराही बनी राहत का सहारा
अमेठी में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मिट्टी की सुराही एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचते ही बाजारों में सुराही और मिट्टी के बर्तनों की मांग अचानक बढ़ गई है। लोग फ्रिज के ठंडे पानी के बजाय सुराही के प्राकृतिक ठंडे और मीठे पानी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
शहर के बाजारों में इन दिनों टोटीदार सुराही, मटका और मिट्टी के घड़े बेचने वाली दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि सुबह से शाम तक लोग सुराही खरीदने पहुंच रहे हैं। कई दुकानों पर तो पसंदीदा डिजाइन और आकार की सुराही जल्दी खत्म हो जा रही है।
दुकानदारों के अनुसार बारिश से पहले करीब 300 से अधिक टोटीदार सुराहियों की बिक्री हो चुकी थी। बीच में मौसम बदलने और हल्की बारिश के चलते बिक्री कुछ धीमी पड़ी, लेकिन अब गर्मी बढ़ने के साथ मांग फिर तेज हो गई है। वर्तमान में प्रतिदिन 15 से 25 सुराहियां बिक रही हैं।
लोगों का मानना है कि मिट्टी की सुराही का पानी न सिर्फ ठंडा रहता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। तेज धूप में बाहर से लौटने वाले लोग सुराही का पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरों में भी इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है।
गर्मी के इस मौसम में जहां बिजली कटौती और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं, वहीं मिट्टी की सुराही पुराने दौर की याद दिलाने के साथ लोगों को प्राकृतिक ठंडक का एहसास भी करा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।