{"_id":"6a058b740507436fb70a2657","slug":"video-encroachments-outside-houses-in-urban-estate-ii-hisar-were-demolished-using-a-jcb-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में अर्बन एस्टेट-टू में मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में अर्बन एस्टेट-टू में मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने वीरवार को अर्बन एस्टेट टू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दोपहर करीब पौने दो बजे एचएसवीपी की टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। एचएसवीपी की टीम ने मौके से फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा से अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को को सेक्टर 9-11 में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। जिसमें 20 से ज्यादा घरों के आगे से जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद ने बताया कि सेक्टर 9-11 में कई घर रह गए थे जिनके आगे से अतिक्रमण नहीं हटा था।
बुधवार को उन घरों को ढूंढकर उनके आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस बारे में सेक्टरवासियों की तरफ से भी शिकायत मिली थी कि अभियान के दौरान कुछ घर रह गए हैं जिनके आगे अभी भी अतिक्रमण बाकी है।
इस दौरान काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। हालांकि अभियान शांतिपूर्ण ढंग से चला और किसी ने विभाग की कार्रवाई का विरोध नहीं किया। एसडीओ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सभी सेक्टरों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पीएलए सेक्टर में अभियान चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।