{"_id":"69a3f7bd82f87946e30ec444","slug":"video-holi-milan-celebrations-were-held-at-gopal-gaushala-loharu-in-bhiwani-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के गोपाल गौशाला लोहारू में मनाया होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के गोपाल गौशाला लोहारू में मनाया होली मिलन समारोह
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर लोहारू की गोपाल गौशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में गौशाला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण रंगों की खुशबू और आपसी प्रेम-सौहार्द से सराबोर नजर आया। लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य समाज को जोड़ना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और विशेष प्रयास रहेगा कि किसी भी नागरिक को त्योहार के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। गोवंश की देखरेख, चारा-पानी की व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और समय-समय पर रखरखाव जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों ने गौशाला के समुचित संचालन और विकास के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह में गौशाला प्रधान सुंदर लाल शर्मा, अशोक तायल, ललित बजाज, रतन अग्रवाल, पवन बाढ़डिया, शिव शंकर, संजय खंडेलवाल, विजय बंसल, राजेश अग्रवाल, लीलाधर डालमिया उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।