{"_id":"686272811b0f4024090842ec","slug":"video-hospital-bachao-sangharsh-samiti-protest-in-hospital-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
बंसीलाल नागरिक अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति भिवानी की ओर से नागरिक अस्पताल में ओपीडी फिर से चालू करवाने, चारों नई लिफ्ट शीघ्र लगवाने व अल्ट्रासाउंड के दो डॉक्टर व दो मशीनों को लाने की मांग को लेकर सोमवार को अस्पताल के आपात विभाग के सामने प्रदर्शन किया। समिति ने दो घंटे धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापारी नेता व समिति के सह संयोजक देवराज महता ने की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जनसंघर्ष समिति के संयोजक कॉमरेड ओमप्रकाश व चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल बचाओ समिति के सह संयोजक देवराज महता ने कहा कि उन्होंने चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में पुन: ओपीडी शुरू करने, चार नई लिफ्टें शीघ्र लगवाने और दो अल्ट्रासाउंड मशीन व दो अल्ट्रासांडड के डॉक्टरों को लगाने व साफ सफाई रखने तथा पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों व पैरा मैडिकल स्टाफ भर्ती की मांग को लेकर पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती राव तथा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेज चुके हैं, परन्तु अभी तक उनकी मांगें नहीं मानी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।