{"_id":"6a018ae4aa803ee77c05dc05","slug":"video-in-three-and-a-half-years-dinod-took-flight-of-development-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: साढ़े तीन साल में दिनोद ने भरी विकास की उड़ान, अब गोबर गैस प्लांट का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: साढ़े तीन साल में दिनोद ने भरी विकास की उड़ान, अब गोबर गैस प्लांट का सपना
महाग्राम दिनोद में पिछले करीब साढ़े तीन साल में ग्राम पंचायत ने विकास की ऊंची उड़ान भरी है। यही वजह है कि गांव की गोशाला, सरकारी स्कूलों के अलावा गांव की चौपालों की तस्वीर भी बदल डाली। दानवीरों ने भी खुलकर पैसा से गांव में विकास कराया। वहीं दिनोद में ई लाइब्रेरी, शिवधाम, स्ट्रीट लाइटों से गांव की फिरनी भी जगमगा उठी। गांव में अब गोबर गैस प्लांट लाने का सपना है। जिससे ना केवल गांव को गोबर व अन्य गंदगी से निजात मिलेगी, बल्कि गांव में हर घर तक पाइप से कुकिंग गैस पहुंचेगी और ग्रामीणों की अच्छी खासी आमदनी भी होगी।
गांव दिनोद में जयभगवान ने करीब साढ़े तीन साल पहले बतौर सरपंच कमान संभाली थी। जयभगवान का कहना है कि चुनावी एजेंडे के सभी मुख्य मुद्दे और विकास धरातल पर प्रारुप में आ चुके हैं, लेकिन मेरी दिली इच्छा गांव में गोबर गैस प्लांट लाने की है। जिसके लिए हरियाणा सरकार से भी मांग की जा र ही है। उनका कहना है कि वैसे तो गांव दिनोद स्वच्छ और सुंदर गांवों में शुमार हैं, फिर भी पशुओं से निकलने वाली गंदगी गांव में इधर उधर डालने से प्रदूषण और स्वच्छता की राह में रोड़ा बन रही है। इसका स्थायी समाधान करने के लिए ही ग्राम पंचायत गांव में गोबर गैस प्लांट स्थापित करना चाहता है। इसके लिए ग्राम पंचायत जरूरत के हिसाब से भूमि उपलब्ध कराने को भी तैयार है। गोबर गैस प्लांट में गोशाला, पशु पालकों से गोबर खरीदा जाएगा। जिसका भुगतान उन्हें किया जाएगा। इससे उत्पन्न होने वाली गैस घरों तक पाइप लाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। गांव में ना केवल ऊर्जा व ईंधन का संकट मिटेगा, बल्कि गोबर से पशु पालकों की आमदनी भी बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।