{"_id":"67519cdc8261494e8f0ad245","slug":"video-indian-fighter-team-became-the-hero-of-divyang-cricket-premier-league-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में इंडियन फाइटर टीम बनी दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग की हीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में इंडियन फाइटर टीम बनी दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग की हीरो
भिवानी में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आईपीएल तर्ज पर आयोजित दो दिवसीय प्रथम नॉर्थ जोन दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग टी 20 का फाइनल मुकाबला देर रात्रि को हुआ। जिसमें यह मुकाबला इंडियन फाइटर और इंडियन टाइगर के बीच में खेला गया। इंडियन फाइटर टीम ने मुकाबला जीत कर लीग की हीरो बन गई।
जिसमें इंडियन फाइटर ने इंडियन टाइगर के समक्ष 20 ओवर में 117 रन का टारगेट रखा। जिसको इंडियन टाइगर पूरा नहीं कर पाई और ऑल आउट हो गई। जिसके चलते यह मुकाबला इंडियन फाइटर ने 41 रनों से जीत लिया। कम स्कोर होते हुए यहां पर इंडियन फाइटर और इंडिया टाइगर के बीच में कड़ा मुकाबला चला। फाइनल मुकाबले में हार जीत के बाद तीनों टीमों को एक-एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को 5100 रूपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को 11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा बेस्ट कैच और चौके छक्के द्वारा अच्छी परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को 2100,1100 व 500 रूपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।