{"_id":"67790b2f826f46bf5705c08b","slug":"video-mizoram-governor-offered-prayers-at-devsar-mata-temple-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में मिजोरम के राज्यपाल ने देवसर माता मंदिर में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में मिजोरम के राज्यपाल ने देवसर माता मंदिर में की पूजा अर्चना
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह (पूर्व आर्मी चीफ) ने शनिवार को परिवार के साथ भिवानी के गांव देवसर स्थित माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। देवसर पहुंचने पर सरपंच व गणमान्य नागरिकों द्वारा राज्यपाल का स्वागत किया गया। मंदिर पुजारी मंडल ने राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी भारती सिंह, दोनों बेटियों व परिवार के सदस्यों को माता के आशीर्वाद स्वरूप सम्मान किया।
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह परिवार सहित शनिवार दोपहर गांव देवसर में माता मंदिर पहुंचे। राज्यपाल ने मंदिर में पूजा की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कहा कि माता के चरणों में देश के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। हरियाणा प्रदेश व देश आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़े।
पत्रकारों से बात करते हुए राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 11 साल के दौरान देश की सुरक्षा मजबूत हुई है और बेहतर कार्य किए हुए हैं और आने वाले दिनों में और अच्छा होगा।
उन्होंने कहा है कि आज विश्व के देशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है। भारत व भारतीय की विश्व में एक पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति हुई है और जिस तरह प्रधानमंत्री सोचते हैं उससे आशा है कि आने वाले दिनों में देश की प्रगति और सुरक्षा ओर बेहतर होगी। राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। मिजोरम के राज्यपाल ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए प्रधानमंत्री तत्पर हैं। केंद्र ने मिजोरम का राज्यपाल बनाकर भेजा है, मिजोरम के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।