Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Nari Shakti Vandan Pad Yatra was taken out in Tosham regarding the Women's Reservation Bill
{"_id":"69e0d48e492c5ed473060b66","slug":"video-nari-shakti-vandan-pad-yatra-was-taken-out-in-tosham-regarding-the-womens-reservation-bill-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: महिला आरक्षण बिल को लेकर तोशाम में निकाली नारी शक्ति वंदन पद यात्रा, मंत्री श्रुति चौधरी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: महिला आरक्षण बिल को लेकर तोशाम में निकाली नारी शक्ति वंदन पद यात्रा, मंत्री श्रुति चौधरी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी की सराहना की। इस दौरान वो अपनी टिकट कटने की टीस जाहिर कर कांग्रेस की पोल खोल गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसदों ने मुझे जो कुछ कहा, वो इस बिल के बाद किसी क नहीं कह पाएंगे।
लोकसभा व हर विधानसभा में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी तय करने के लिए देश की संसद में महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा जिला स्तर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जागरूक कार्यक्रम कर रही है। तोशाम कस्बा में आयोजित ऐसे ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने महिला उत्थान के सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान मीडिया से रूबरू हुई कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि ये ऐतिहासिक समय है जिसे मातृ शक्ति पर्व के रूप में मना रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का धन्यवाद, जिनकी बदौलत पंचायतों के बाद महिलाओं की लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी भागीदारी हो जाएगी। श्रुति चौधरी ने कहा कि ऐसा काम दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ जो भारत में होने जा रहा है।
वहीं कांग्रेस पर हमलावर हुई श्रुति चौधरी ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव के समय 2024 में सर्वे में सबसे ऊपर थी। फिर भी कांग्रेस ने टिकट काटी, पर भाजपा ने टिकट भी दी और मंत्री पद भी। वो यहीं नहीं रूकी। उन्होंने कहा कि चुनावों में कांग्रेस सासंदों ने अशोभनीय टिप्पणियां कर कहा कि विरासत बेटी नहीं बेटा ही संभालेगा। जबकि मैंने चार चुनाव लड़े, सांसद रही, फिर भी ऐसी बातें कही गई। श्रुति ने कांग्रेस को चेताया और कहा कि अब इस बिल के पास होने के बाद कोई नेता किसी महिला पर ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।