{"_id":"69f712f148e5e3c762018775","slug":"video-nepalese-national-dies-in-tractor-bike-collision-in-bhiwani-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में नेपाल के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में नेपाल के व्यक्ति की मौत
गांव निगाना में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में नेपाल निवासी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक नेपाल के जिला सिरोह के गांव जिझोल निवासी करीब 42 वर्षीय देव नंदन रहने वाला है।
मृतक देव नंदन के भाई श्यामो ने बताया कि, देव नंदन करीब एक महीने पहले ही अपने घर से भिवानी के गांव निगाना खुर्द में काम के लिए आया था। यहां पर वह क्रैशर पर खाना बनाने का काम करता था। इसी दौरान वह किसी काम से बाइक पर सवार होने के लिए गया था। वहां पर ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक देव नंदन को चार बच्चे हैं, जिनमें से 3 बेटियां व एक बेटा है। तोशाम थाना के जांच अधिकारी प्रेम ने बताया कि ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। इस हादसे में नेपाल के रहने वाले देव नंदन की मौत हो गई। जिसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसके आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।