{"_id":"6a3e6f4b3211a27472060a55","slug":"video-protest-against-the-removal-of-shopkeepers-in-bhiwani-enters-its-seventh-day-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: दुकानदारों को हटाने के विरोध में सातवें दिन पहुंचा धरना, समर्थन के लिए पहुंचे कई संगठनों के नेता, सत्ता पक्ष पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: दुकानदारों को हटाने के विरोध में सातवें दिन पहुंचा धरना, समर्थन के लिए पहुंचे कई संगठनों के नेता, सत्ता पक्ष पर लगाए आरोप
भिवानी के दिनोद गेट स्थित टिबड़ेवाल सभागार के सामने पिछले 65 वर्षों से रोजी-रोटी कमा रहे छह परिवारों को जबरन हटाने के विरोध में मामला अब राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है। शुक्रवार को सातवें दिन धरना जारी रहा। धरने पर बैठे प्रभावित परिवारों ने जमकर नारेबाजी की और इंसाफ की गुहार लगाई। शुक्रवार को धरने को मजबूती देने के लिए माकपा के जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान सहित जननायक जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचे माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, जजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और हल्का प्रधान प्रदीप गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले 65 वर्षों से जो परिवार यहां पूरी ईमानदारी से अपनी आजीविका चला रहे हैं, उन्हें उजाडऩे के लिए भाजपा के तथाकथित नेता पुलिस बल को साथ लेकर पहुंच गए। यह कदम न केवल पूरी तरह गैर-कानूनी है, बल्कि हमारी न्याय और सुरक्षा प्रणाली पर भी एक बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।