{"_id":"6a3e1468cc444543780d42d9","slug":"video-video-nahara-kanara-mal-yavaka-ka-shava-hataya-ka-aashaka-palsa-na-pasatamaratama-ka-le-bhaja-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जीवत-मधईपुर गांव के पास नहर किनारे शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर परसा निवासी संजय सिंह (45) के रूप में कराई। उसके सिर व चेहरे पर किसी ईंट या पत्थर से प्रहार कर हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतक तीन भाइयों में मंझिलाथा। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां अजोरा देवी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता लल्लू सिंह और बड़े भाई शंकर सिंह हैं जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
मृतक के भाई शंकर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले संजय का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था जिसके चलते उसके दाहिने पैर में रॉड डाली गई थी। वह न तो ठीक से चल पाता था और न ही वाहन चला सकता था। इसी कारण वह कोई काम भी नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे संजय घर से रोज की तरह चाय पीने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।