{"_id":"688b59e73b38b6db8904e04f","slug":"video-sho-took-the-students-stranded-due-to-waterlogging-to-the-examination-center-2025-07-31-1753962983","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जलभराव के बीच फंसे परीक्षार्थियों को शहर थाना एसएचओ ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जलभराव के बीच फंसे परीक्षार्थियों को शहर थाना एसएचओ ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र
बारिश के बीच हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में परीक्षार्थियों की चुनौति बढ़ गई तो पुलिस ने मददगार की भूमिका निभाई। अल सुबह से ही हो रही बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव के बीच फंसे कई परीक्षार्थियों को शहर थाना पुलिस के एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने अपनी गाड़ी में बैठाकर समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। यही नहीं परीक्षा केंद्रों पर काफी ऐसे परीक्षार्थी थे, किसी के आधार कार्ड की दिक्कत, तो किसी के एडमिट कार्ड पर खराब फोटो, तो किसी की दस्तावेज की फोटो स्टेट कापी धुंधली होने सहित अनेक त्रुटि आई हुई थी, जिससे मायूस व रोते हुए विद्यार्थियों को एसएचओ सत्यनारायण शर्मा व उनकी टीम ने परीक्षा केंद्रों से दूरी स्थित फोटो स्टेट व फोटो स्टूडियो पर लेजाकर अर्जेंट फोटो व फोटो कॉपी उपलब्ध करवाई और उन्हें समय पर परीक्षा केंद्रों पर भेजा।
भिवानी के दिनोद गेट स्थित वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में एक महिला परीक्षार्थी जिसके पास समय कम था और उसको दस्तावेज में कमी के कारण परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया, यहां निरीक्षण के दौरान पहुंचे एसएचओ को महिला परिक्षार्थी रोती हुई नजर आई, क्यों वहां भी आसपास कोई फोटो स्टूडियों नहीं था, महिला को बिलखता देख एसएचओ ने अपने ड्राइवर से गाड़ी घूमवाई और महिला परिक्षार्थी मदद दी, इस दौरान महिला पुलिस साथ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।