Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The country's census will now be high-tech; family information can be registered from the comfort of one's home.
{"_id":"6afc23ecc551699f2e0b557c","slug":"video-the-countrys-census-will-now-be-high-tech-family-information-can-be-registered-from-the-comfort-of-ones-home-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश की जनगणना अब हाईटेक होगी, घर बैठे दर्ज होगी परिवार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की जनगणना अब हाईटेक होगी, घर बैठे दर्ज होगी परिवार की जानकारी
डिजिटल युग में देश की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया अब हाईटेक होने जा रही है। इस बार आम नागरिकों को घर बैठे ही अपनी और अपने परिवार की गणना ऑनलाइन दर्ज करवाने की सुविधा मिलेगी। भिवानी के योजना अधिकारी भागीरथ कौशिक ने जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है।
योजना अधिकारी भागीरथ कौशिक के अनुसार, नागरिक अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर सेल्फ एन्यूमरेशन यानी स्व-गणना कर सकेंगे। आमजन की सुविधा के लिए पोर्टल को 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोग अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर परिवार की जानकारी दर्ज कर सकें।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार की जानकारी दर्ज करने के बाद 11 अंकों की एक विशेष आईडी जनरेट होगी। जब प्रगणक और सुपरवाइजर दूसरे चरण में घर-घर पहुंचेंगे, तो परिवार का मुखिया या कोई अन्य सदस्य उन्हें यह आईडी उपलब्ध करवा सकेगा। इससे गणना की प्रक्रिया आसान और तेज होगी।
भागीरथ कौशिक ने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद 25 जनवरी से प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का दूसरा चरण शुरू करेंगे। जो नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर पहुंचकर प्रगणक स्वयं जानकारी एकत्रित करेंगे।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं और जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस व्यवस्था से जनगणना का कार्य अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।