Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Three women died and 12 passengers were injured when a small elephant overturned in Bhiwani.
{"_id":"69a3f9915029b2ae1a009347","slug":"video-three-women-died-and-12-passengers-were-injured-when-a-small-elephant-overturned-in-bhiwani-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 3 महिलाओं की मौत व 12 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, 3 महिलाओं की मौत व 12 सवारियां घायल
शहर के धिराणा चौक पर एक छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 03 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 12 अन्य सवारियां घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को सामान्य अस्पताल भिवानी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के ओवरलोड होने या तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।