Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Under the PM Surya Ghar Scheme, subsidy cheques worth ₹3.41 lakh were distributed to 8 consumers in Loharu.
{"_id":"69d62c8bc16d9f9d770e8819","slug":"video-under-the-pm-surya-ghar-scheme-subsidy-cheques-worth-rs341-lakh-were-distributed-to-8-consumers-in-loharu-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोहारू में 8 उपभोक्ताओं को 3.41 लाख के वितरित किए सब्सिडी चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोहारू में 8 उपभोक्ताओं को 3.41 लाख के वितरित किए सब्सिडी चेक
लोहारू बिजली प्रांगण में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सब्सिडी चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आठ उपभोक्ताओं को चेक वितरित किए गए, जिन्होंने अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए आवेदन किया था। कार्यक्रम का आयोजन एसडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जेई राजेश, जेई दिनेश, विकास शर्मा, संदीप, सविता वर्मा सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों को सोलर सिस्टम के उपयोग और इसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान आठ उपभोक्ताओं को कुल लगभग 3,41,642 रुपये की सब्सिडी राशि के चेक वितरित किए गए। विभाग की ओर से बताया गया कि इससे पहले भी इन उपभोक्ताओं के खातों में प्रधानमंत्री सोलर योजना के तहत करीब 4,96,000 रुपये की सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इस प्रकार लाभार्थियों को केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं का संयुक्त लाभ मिल रहा है, जिससे सौर ऊर्जा अपनाना और भी आसान हो गया है। योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगाने का कार्य चिराग बैटरी हाउस वेंडर द्वारा भी किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को तकनीकी सुविधा और इंस्टॉलेशन में सहयोग मिल रहा है। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए है, जिनकी फैमिली आईडी में वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है और जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से कम है। ऐसे उपभोक्ता केंद्र और हरियाणा सरकार, दोनों की सब्सिडी के पात्र होते हैं। सौर ऊर्जा से संबंधित सभी कार्यों के लिए रवि जेई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी या आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक उपभोक्ता लोहारू बिजली बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।