{"_id":"6a74542a375a866feb02f0ee","slug":"rain-expected-in-haryana-till-august-12-relief-from-humidity-32-less-monsoon-expected-to-be-compensated-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 12 अगस्त तक बारिश के आसार, उमस से राहत; 32% कम मानसून की भरपाई की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 12 अगस्त तक बारिश के आसार, उमस से राहत; 32% कम मानसून की भरपाई की उम्मीद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 06 Aug 2026 03:00 PM IST
Link Copied
प्रदेश के अधिकतर जिलों में मंगलवार को मध्यम से तेज बारिश हुई। सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर शाम तक चलता रहा। इससे अधिकतम तापमान में कमी और उमस से राहत मिली। दक्षिण हरियाणा के जिलों में 10 से 25 मिमी के बीच बारिश से खरीफ की फसलों को संजीवनी मिली। भिवानी में रुक-रुककर करीब पौने घंटे तक बारिश हुई। चरखी दादरी में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। फतेहाबाद, भूना, रतिया और टोहाना में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश का यह दौर 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि इसके बाद मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिसके कारण हरियाणा में मानसूनी हवाएं आने से राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। अगले तीन-चार दिन गरज व चमक के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 7 से 12 अगस्त तक बादलवाही व कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है। इससे हरियाण में बारिश के आंकड़ों में कुछ हद तक सुधार की उम्मीद है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बीते सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और राजस्थान की मौसम प्रणाली के कमजोर पड़ने के बाद मानसून टर्फ एक बार फिर हरियाणा पहुंच गया है। इसके परिणामस्वरूप बारिश की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। हालांकि 13 से 20 अगस्त तक हरियाणा, दिल्ली- एनसीआर में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद 30 अगस्त तक शुष्क और कमजोर मानसूनी परिस्थितियां देखने को मिलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।