{"_id":"6a30df222dfb0be3140e0ae4","slug":"video-chief-minister-nayab-saini-performed-yoga-at-the-haryana-assembly-complex-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया योग
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कई विधायक भी उपस्थित रहे।
योग सत्र में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि 21 जून को पंचकूला में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग तनावमुक्त जीवन और बेहतर स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है। राज्य सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।