{"_id":"6a02d8acfbe08314ab042b6e","slug":"vinesh-phogat-vs-wfi-controversy-escalates-claims-she-played-in-tournament-by-showing-ita-email-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"विनेश फोगाट vs WFI विवाद गहराया, ITA ईमेल दिखाकर टूर्नामेंट में खेलने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनेश फोगाट vs WFI विवाद गहराया, ITA ईमेल दिखाकर टूर्नामेंट में खेलने का दावा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 12 May 2026 02:06 PM IST
Link Copied
पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डब्ल्यूएफआई की तरफ से विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस को लेकर मामला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर विनेश ने सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को पूरी तरह नियमों के दायरे में बताया है। विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाली पोस्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें एक जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी है। दावा किया है कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने लिखित रूप से उन्हें पात्र घोषित किया था। इसी आधार पर उन्होंने गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया। आरोप है कि प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करने दी गई और ट्रेनिंग हॉल तक इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। विनेश ने कहा है कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहीं बल्कि सिर्फ योग्यता के आधार पर खेलने का अवसर चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।