{"_id":"69cbc859cdc9a885a30bd618","slug":"video-a-grand-procession-was-taken-out-in-charkhi-dadri-on-the-occasion-of-lord-mahavirs-birth-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान महावीर जन्म के अवसर पर शोभायात्रा, काफी संख्या में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान महावीर जन्म के अवसर पर शोभायात्रा, काफी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
मंगलवार को जैन समाज द्वारा शहर में भगवान महावीर जन्म शोभायात्रा एवं जैन ध्वज यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। सर्वप्रथम जैन समाज सहित अन्य समाजों के लोग जैन मंदिर से चल कर जैन समाधि स्थल पर पहुंचे और लाभार्थी परिवार द्वारा समाधि स्थल पर विराजित गुरुओं की आरती की। रजनी जैन, नवनीत जैन ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। भगवान महावीर की प्रतिमा को सजे-धजे रथ में बैठाकर दिल्ली से सचिन, प्रियंका, प्रतीक, प्राची के द्वारा प्रतिमा का नगर भ्रमण करवाया गया।
शोभायात्रा में भगवान महावीर के जीवन, अहिंसा और जैन धर्म के संदेशों को दर्शाती सजीव झांकियां व जैन ध्वज यात्रा में महिला व पुरुषों की भागीदारी लोगों के लिए आकर्षण केंद्र रही। शोभा यात्रा के दौरान बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु जय महावीर के जयकारे लगाते रहे और भजन-कीर्तन व नृत्य करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।