{"_id":"69cb73b0c3d2197d86089ef7","slug":"video-safai-commission-member-reviews-goa-garden-death-case-creative-headline-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गोवा गार्डन मौत मामले में आयोग सदस्य की समीक्षा, परिवार को दिया मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गोवा गार्डन मौत मामले में आयोग सदस्य की समीक्षा, परिवार को दिया मदद का भरोसा
कानपुर में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हरदीप सिंह गिल ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याणपुर क्षेत्र स्थित गोवा गार्डन में पिता-पुत्र की गिरकर हुई मौत के मामले की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली और अब तक की कार्रवाई की प्रगति पर चर्चा की।
आयोग सदस्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।