{"_id":"68458d3e25c7aea3d004891b","slug":"video-congress-national-observer-rita-choudhary-in-charkhi-dadri-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का हरियाणा में संगठन को मजबूत करने का अभियान, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी पहुंची चरखी दादरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का हरियाणा में संगठन को मजबूत करने का अभियान, राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी पहुंची चरखी दादरी
कांग्रेस की राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने कहा कि गुटबाजी के कारण पार्टी ने पिछले चुनाव में हरियाणा में जीत का अवसर गंवा दिया। अब संगठन को मजबूत कर एकजुट होकर पार्टी हित में काम करना होगा। रविवार को शहर के विश्राम गृह में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत 30 जून तक सभी जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। रविवार को राजस्थान के मंडावा से विधायक और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने चरखी दादरी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की राय जानी और संगठन निर्माण के लिए निर्देश दिए। बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक जगदीश यादव और लाल बहादुर खोवाल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।