{"_id":"684539ba06bb0cef200fc060","slug":"video-dadri-police-arrested-three-bike-riders-carrying-illegal-weapons-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी पुलिस ने अवैध हथियार लेकर जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी पुलिस ने अवैध हथियार लेकर जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को किया काबू
सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार लेकर जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार है। आरोपियों से टीम ने दो देशी पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अंकुर उर्फ बौना व नितीन उर्फ छोटू महेंद्रगढ़ जिला के भोजावास और नमन उर्फ भांजा भिवानी के बडे़सरा का निवासी है। तीनों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शनिवार को सीआईए स्टाफ गश्त के लिए शहर के महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद थे। उसी दौरान एएसआई जगजीत को सूचना मिली कि तीन युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर टीम ने दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर घसोला मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तीनों युवक बाइक लेकर घसोला की ओर से आए और पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर वापस जाने लगे।
संदेह के आधार पर टीम ने युवकों का पीछा किया और पूछताछ की। बाइक नितिन चला रहा था और अंकुर व नमन पीछे बैठे हुए थे। बाद में टीम तीनों की तलाशी ली तो अंकुर की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल कारतूस से लोड मिला। इसके बाद नमन की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल कारतूस से लोड मिला जबकि नितिन के पास दो कारतूस पाए गए। लाइसेंस मांगने पर तीनों दिखाने में असमर्थ रहे और पुलिस ने दो पिस्तौल, 4 कारतूस व बाइक को कब्जे में ले लिया। रविवार को पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया और आदेशानुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।