Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Railway and SAI jointly organized a cycle rally in Sonipat, gave the message of healthy health
{"_id":"68452e7b51e7d0526c07625b","slug":"video-railway-and-sai-jointly-organized-a-cycle-rally-in-sonipat-gave-the-message-of-healthy-health-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में रेलवे व साई ने मिलकर निकाली साइकिल रैली, स्वस्थ स्वास्थ्य का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में रेलवे व साई ने मिलकर निकाली साइकिल रैली, स्वस्थ स्वास्थ्य का दिया संदेश
सोनीपत। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली का आयोजन उत्तर मंडल रेलवे व साई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
साइकिल रैली का शुभारंभ स्टेशन परिसर के अधिकारी विश्राम गृह के बाहर महिला शक्ति से झंडी दिखवाकर किया गया। इसके बाद साइकिल सवार स्वस्थ स्वास्थ्य का संदेश देते हुए एटलस रोड, सुभाष चौक, रेलवे रोड से होते हुए दोबारा स्टेशन परिसर पर पहुंचे।
रैली का नेतृत्व अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी प्रीतम सिवाच, रेलवे के वाणिज्यिक निरीक्षक मुकेश बर्डे, स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक युद्धवीर दहिया, साई से सहायक संचालक मीता भारद्वाज, मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक बलवंत ने किया। रैली में करीब 60 रेलवे कर्मियों ने परिवार सहित, साई के टीम सदस्य, आरपीएफ, जीआरपी की टीम शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।