{"_id":"684539cb2286d547e2085bf5","slug":"video-drunk-youth-threw-stones-at-the-statue-of-shaheed-bhagat-singh-in-saman-village-of-fatehabad-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के गांव समैन में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर शराब के नशे में युवक ने फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के गांव समैन में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर शराब के नशे में युवक ने फेंके पत्थर
उपमंडल के गांव समैन में शरारती तत्व द्वारा शराब के नशे में शहीद ए आजम चौक पर लगी शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। इस हरकत के बाद से ग्रामीणों में रोष बना है, आमजन द्वारा प्रशाशन से सख्त कार्यवाहीं की मांग की है।
इस मामले को लेकर सदर पुलिस के नाम लिखित शिकायत दी है, आरोपी गांव का रहने वाला विजय बताया गया है। ग्रामीण सुभाष गिल ने बताया देर रात्रि के समय करीबन दस बजे विजय शराब के नशे में शहीद ए आजम की प्रतिमा पर पत्थर फेंक रहा था जिसके बाद उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने झगड़ा शुरू कर दिया।
छात्र नेता संदीप समैन ने बताया कि ग्रामीण कुलदीप ने उसको रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने कहा मूर्ति को तोड़कर ही दम लेगा, तुम उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। आरोपी ने ईंट मारकर मूर्ति के चेहरे को नुकसान पहुंचाया है इसलिए जिन शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है उनका अपमान करने वाले दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।