{"_id":"697f37e23bc98fbf650d86bd","slug":"video-congress-protest-continued-on-sunday-as-well-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: कांग्रेस का धरना रविवार को भी रहा जारी, धरनास्थल पर मनाई संत रविदास जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: कांग्रेस का धरना रविवार को भी रहा जारी, धरनास्थल पर मनाई संत रविदास जयंती
दादरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील ने रविवार को मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर लघु सचिवालय में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर में मनरेगा बहाली को लेकर सप्ताह भर धरने प्रदर्शन कर आंदोलन कर रही है। इसी कड़ी में दादरी में तीन दिन धरने का आयोजन किया गया है और सोमवार को इस विषय में सरकार को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा। इससे पूर्व धरना स्थल पर कांग्रेस जनों ने संत रविदास जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सुशील ने कहा कि ज्ञापन में किसान, मजदूरों के साथ स्थानीय समस्याओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में बदलाव को लेकर मजदूरों के साथ किसानों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पंचायत मनरेगा में अपने हिसाब से काम करवाती थी लेकिन अब सरकार अपनी मर्जी से ठेकेदारों से काम करवाएगी।
धरने में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, डॉ ओमप्रकाश, जसबीर बॉक्सर आदि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।