{"_id":"69b2b6467620169762074359","slug":"video-public-service-institute-stopped-free-food-service-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: एलपीजी किल्लत के कारण जन सेवा संस्थान ने बंद की निशुल्क भोजन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: एलपीजी किल्लत के कारण जन सेवा संस्थान ने बंद की निशुल्क भोजन सेवा
जन सेवा संस्थान की ओर से दादरी के नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट में प्रदान की जा रही निशुल्क भोजन सेवा को एलपीजी किल्लत के चलते बंद कर दिया गया है। संस्थान का कहना है कि यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए बंद की गई है। गैस की आपूर्ति सुचारू होने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि जन सेवा संस्थान की ओर से पिछले करीब तीन वर्षों से दादरी के नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट में सुबह और शाम को निशुल्क भोजन की सुविधा दी जा रही है। संस्थान की ओर से सुबह 11 बजे और शाम पांच बजे अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को निशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है। लेकिन अब संस्थान ने शुक्रवार से यह व्यवस्था बंद करने का निर्णय लिया है।
दादरी अनाथ आश्रम के प्रबंधक नरेंद्र ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर रोज अस्पताल में करीब 200 लोग भोजन ग्रहण करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।