{"_id":"69b6b1fa1ed900206c0b4daa","slug":"video-repair-of-broken-minor-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: अमर उजाला द्वारा मुद्दा उठाने के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, टूटी माइनर की करवाई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: अमर उजाला द्वारा मुद्दा उठाने के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, टूटी माइनर की करवाई मरम्मत
लोहारू कैनाल से चंपापुरी जलघर तक जाने वाली रावलधी माइनर के ओवरफ्लो और टूटने के मामले को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने नहर का पानी रोककर रावलधी बाईपास के समीप टूटी माइनर की मरम्मत करवा दी।
माइनर लंबे समय से ओवरफ्लो चल रही थी और मिट्टी कटने के कारण टूटने की कगार पर पहुंच गई थी। इससे लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था और आसपास के खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा था।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया और माइनर को दुरुस्त कर दिया। इससे अब पानी की बर्बादी रुक गई है और किसानों को जलभराव की समस्या से राहत मिली है। किसानों ने विभाग की कार्रवाई पर संतोष जताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।