{"_id":"6832a72afb78d5566600c00f","slug":"video-waterlogging-on-roads-due-to-rain-in-dadri-at-night-vehicles-crawling-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी में रात को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव, रेंगकर चल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में रात को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव, रेंगकर चल रहे वाहन
जिला में शनिवार रात को तेज आंधी व बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए तो दूसरी ओर शहर में जलभराव होने के कारण वाहनों की गति भी थमी हुई है। इससे सड़कों पर जाम जैसे हालात बने हैं और चालक भी परेशान हैं।
बता दें कि शनिवार रात को तेज आंधी चली और तेज गरज व चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हालात सामान्य हैं, लेकिन शहर में हालात बिगड़े हुए हैं। यहां पर गलियाें व सड़कों पर जलभराव हो गया है।
शहर के लोहारू रोड पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। यहां पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं और चालकों को चौक पार करने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पहले से ही गड्ढे बने हुए हैं और अब नाला की व्यवस्था न होने के कारण रोड पर डिवाइडर तक पानी भरा है।
यहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहन पानी में बंद हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर पेड भी गिरें हैं। बारिश होने के कारण ठंडी हवा से मौसम में नमी बनी है और बादल छाने से गर्मी से भी राहत मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।