Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A three-day protest by electricity department employees has begun at the sub-divisional level in Tohana, Fatehabad; they have launched a campaign against privatization
{"_id":"6a745e01277e900f77057425","slug":"video-a-three-day-protest-by-electricity-department-employees-has-begun-at-the-sub-divisional-level-in-tohana-fatehabad-they-have-launched-a-campaign-against-privatization-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजली कर्मियों का सब डिविजन लेवल पर तीन दिवसीय प्रदर्शन शुरू, निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजली कर्मियों का सब डिविजन लेवल पर तीन दिवसीय प्रदर्शन शुरू, निजीकरण के खिलाफ खोला मोर्चा
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार से सब-डिवीजन स्तर पर तीन दिवसीय प्रदर्शन का आगाज हो गया। पहले दिन उपमंडल कार्यालय टोहाना में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी वर्कर यूनियन के सब-यूनिट प्रधान सूरजमल नैन ने की। मंच संचालन ए एचपीसी वर्कर यूनियन के सचिव भूपेंद्र ने किया। नेताओं ने कहा कि सरकार की निजीकरण नीति, अलग कृषि वितरण निगम बनाने, स्मार्ट मीटरिंग, प्राइवेट फ्रेंचाइजी व्यवस्था और कर्मचारियों की लंबित मांगों के खिलाफ यह आंदोलन है।
वर्कर यूनियन के यूनिट सचिव सुरेश कुमार, रामनिवास और एस सी बीसी वर्कर यूनियन के राजकुमार ने कहा कि सरकार की नीतियां बिजली कर्मचारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने एकजुट होकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
प्रदर्शन में बंसी, शमशेर सिंह, सुनील समेत बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी भाग लिया। किसान नेता जगतार सिंह ने भी समर्थन दिया और कहा कि किसान संगठन हरसंभव मदद करेंगे।
कर्मचारियों ने 10 अगस्त को फतेहाबाद में किसान संगठनों के प्रदर्शन में शामिल होने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि बिजली व्यवस्था और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।