Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Musical Shrimad Bhagwat Katha begins at Vishwakarma Temple; community kitchen (langar) to run throughout the month of Shravan.
{"_id":"6a745e205857a262210152a4","slug":"video-musical-shrimad-bhagwat-katha-begins-at-vishwakarma-temple-community-kitchen-langar-to-run-throughout-the-month-of-shravan-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्वकर्मा मंदिर में शुरू हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, श्रावणभर चलेगा लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वकर्मा मंदिर में शुरू हुई संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, श्रावणभर चलेगा लंगर
टोहाना। रोटरी इंटरनेशनल क्लब व बाबा विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भुना रोड स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कथा प्रतिदिन चलेगी।
कथा से पहले प्रातः 9:15 बजे राधा कृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद वृंदावन मथुरा से पधारे कथा वाचक गोपाल महाराज ने भागवत कथा का रसपान कराया। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे से सायं 6:15 बजे तक होगी। संगीत की प्रस्तुति मुकेश ललोदा म्यूजिकल ग्रुप दे रहा है। कथा के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
आयोजकों ने बताया कि मंदिर में 30 जुलाई से पूरे श्रावण मास तक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।
रोटरी इंटरनेशनल क्लब के प्रधान गोविंद गर्ग और बाबा विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान गुरदयाल विश्वकर्मा ने कहा कि राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि के श्राप के बाद भागवत कथा से ही मुक्ति मिली थी। इसी प्रेरणा से इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धर्म से जोड़ना है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।