{"_id":"68283397aa7bf2a37c001b3a","slug":"video-after-the-success-of-operation-sindoor-bjp-took-out-a-tiranga-yatra-in-fatehabad-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद फतेहाबाद में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद फतेहाबाद में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद फतेहाबाद में शनिवार को बीजेपी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की। शहर के जौहर चौक में पहले एक छोटी जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष बराला, अध्यक्ष की वेद फूला, चैयरमेन भारत भूषण मिड्डा, जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा के द्वारा लोगों को संबोधित किया गया।
जवाहर चौक से हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता शहर के लाल बत्ती चौक पर पहुंचे। लाल बत्ती चौक पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर इस यात्रा की समाप्ति की गई। इसके बाद राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मीडिया से मुखातिब हुए। बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि देश की सेना ने देश का गौरव बढ़ाया है।
पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों का खात्मा किया गया है। पाकिस्तान के झूठ पर सुभाष बराला ने कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठ बोल रहा है। लेकिन उनके देश के प्रधानमंत्री और सेना अध्यक्ष खुद पाकिस्तान की तबाही की सबूत दे रहे हैं। यात्रा में विपक्ष के शामिल न होने पर सुभाष बराला ने कहा कि इस यात्रा में विपक्ष को भी भाग लेना चाहिए था क्योंकि यह यात्रा देश का गौरव को बढ़ा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।