Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Anganwadi workers' protest continues for the second day in Fatehabad, anger against the government
{"_id":"67e5207b56cac6ed6005a9ab","slug":"video-anganwadi-workers-protest-continues-for-the-second-day-in-fatehabad-anger-against-the-government-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना दूसरे दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना दूसरे दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ नाराजगी
अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं सहायिकाओं का लघु सचिवालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वीरवार को यूनियन की जिला प्रधान सुनीता झलनियां की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ, जबकि संचालन माया पूनिया ने किया। यूनियन ने घोषणा की कि धरना 28 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा।
धरने के दौरान सुनीता झलनियां ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिए गए मोबाइल फोन की क्वालिटी बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि 3GB रैम वाले ये फोन पोषण ट्रैकर ऐप के लगातार अपडेट हो रहे वर्जन को ठीक से सपोर्ट नहीं कर पा रहे। इससे वर्कर्स को डेटा भरने में कठिनाई हो रही है। यूनियन ने मांग की है कि वर्कर्स को बेहतर क्वालिटी के मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुचारू रूप से काम कर सकें।
धरने को समर्थन देने पहुंचे सीटू नेता बेगराज, ओमप्रकाश अनेजा और जगीर सिंह ने भी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस अवसर पर राजकला, पुष्पा, दीपिका, ममतेश, मोनिका, किरण, संगीता समेत कई आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।